E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended: डेट बढ़ी, छात्रों को बड़ी राहत! नया लास्ट डेट देखें

दोस्तों अगर आप झारखंड राज्य के छात्र हैं और आप 11वीं ,12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, तो ई-कल्याण पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 और 2026-27 से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने दोनों शैक्षणिक सत्रों के लिए छात्रवृत्ति से संबंधित सूचना जारी की है।

इस लेख में हम आपको ई-कल्याण पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 और 2026-27 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। इसमें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और आधिकारिक नोटिस से संबंधित जानकारी मिलेगी। अगर आप झारखंड के अंदर या राज्य के बाहर किसी संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें, ताकि आपको छात्रवृत्ति से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सके।

E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended: Overview

DetailsImportant Information
Scheme Namee-Kalyan Post-Matric Scholarship Scheme
Conducting DepartmentOffice of the Commissioner, Tribal Welfare, Government of Jharkhand
Beneficiary CategoriesScheduled Tribe (ST), Scheduled Caste (SC) and Backward Class (OBC) students of Jharkhand
Academic Session2025-26 (For Students) and 2026-27 (For Institutions)
Application ModeOnline through the official portal
Scheme GuidelinesJharkhand State Post Matric Scholarship Scheme Rules, 2022
Official Website (Click Here)

E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended: Important Dates

ProcessStart DateLast Date
Student Application Process for Academic Session 2025-2601 October 202631 October 2026
Application for Educational Institution Registration on the e-Kalyan Portal for Academic Session 2026-2701 October 202631 October 2026

Note: ऊपर दी गई तारीखें आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, झारखंड के पत्रांक 1719, दिनांक 30 सितंबर 2026 पर आधारित हैं। संबंधित आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करें।

E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended: Eligibility Criteria

अब आपके मन में सवाल होगा कि E-Kalyan Post-Matric Scholarship 2025-26 और 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • उम्मीदवार को झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) पास की होनी चाहिए और किसी भी पोस्ट-मैट्रिक पाठ्यक्रम में नामांकित होना चाहिए।
  • यह योजना केवल अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ी जाति (OBC) वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए है। सामान्य (General) वर्ग के छात्र इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • झारखंड के अंदर या राज्य के बाहर स्थित मान्यताप्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करने वाले पात्र विद्यार्थी, निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय संबंधित वर्ग के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।

E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended: Documents Required

फॉर्म भरते समय सबसे ज्यादा गलतियां डाक्यूमेंट्स अपलोड करने में ही होती हैं। अगर आपका कोई भी डॉक्यूमेंट धुंधला है या गलत अपलोड हो गया है, तो आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए, आवेदन करने से पहले इन सभी आवश्यक दस्तावेजों (Documents) को तैयार करके रख लें:

  • Passport Size Photograph: छात्र की हाल ही में खींची गई एक साफ रंगीन फोटो।
  • Aadhaar Card: आपका आधार कार्ड, जिसमें नाम और जन्म तिथि आपकी 10वीं की मार्कशीट से बिल्कुल मैच करती हो।
  • Caste Certificate: झारखण्ड राज्य के अंचलाधिकारी (CO), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) या उपायुक्त (DC) द्वारा जारी किया गया वैध जाति प्रमाण पत्र।
  • Residential Certificate: यह साबित करने के लिए कि आप झारखण्ड के निवासी हैं।
  • Income Certificate: ध्यान रहे, आय प्रमाण पत्र 6 महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। इसे बिल्कुल नया (Current) बनवाना बेहतर रहता है।
  • Bonafide Certificate: यह आपको आपके वर्तमान कॉलेज/संस्थान से मिलेगा। इसमें आपकी फीस का पूरा स्ट्रक्चर (Fee Structure) स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।
  • Previous Year Marksheet: पिछली पास की गई परीक्षा का अंक पत्र (जैसे अगर आप 12वीं में हैं, तो 11वीं की मार्कशीट लगेगी)।
  • Bank Passbook: आपका बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड स्पष्ट दिखना चाहिए। (यह सबसे जरूरी है कि आपका बैंक खाता आपके आधार नंबर से लिंक / NPCI Seeded हो, तभी पैसे खाते में आएंगे)।

Note: कुछ मामलों में 10वीं की मार्कशीट (10th Marksheet) भी अपलोड करनी पड़ सकती है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले इसे भी तैयार रखें।

E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended: How to Apply?

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में झारखण्ड ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट (ekalyan.cgg.gov.in) को ओपन करें।
  2. होमपेज पर आपको “Student Login / Registration” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अगर आप पहली बार ई-कल्याण भर रहे हैं, तो “Student Registration” पर जाकर अपना आधार नंबर, नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, मोबाइल नंबर दर्ज करें और अपना एक मजबूत पासवर्ड बना लें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद वापस लॉगिन पेज पर आएं। अपना मोबाइल नंबर और बनाया गया पासवर्ड डालकर पोर्टल में Login करें।
  5. आपके डैशबोर्ड में “Apply Online” का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  6. अब आपके सामने पूरा फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details), माता-पिता का नाम, कॉलेज का नाम, और अपनी बैंक की डिटेल्स बिल्कुल सही-सही भरें।
  7. सभी डिटेल्स भरने के बाद, आपसे डाक्यूमेंट्स अपलोड करने को कहा जाएगा। अपनी फोटो, आय, जाति, निवास, बोनाफाइड और मार्कशीट को अपलोड करें।
  8. अंत में एक बार पूरे फॉर्म का प्रीव्यू चेक कर लें कि कोई स्पेलिंग मिस्टेक तो नहीं है। सब कुछ सही होने पर “Final Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
  9. आवेदन सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म की रसीद या प्रिंट आउट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें। यदि कॉलेज या संबंधित विभाग द्वारा हार्ड कॉपी जमा करने का निर्देश दिया जाता है, तो उसके अनुसार जमा करें।

E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended: How to Check Application Status?

  • ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
  • “Student Login” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें।
  • डैशबोर्ड खुलने के बाद मेनू में “Application Status” के लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित शैक्षणिक सत्र चुनें और स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी के अनुसार अपने आवेदन की स्थिति जाँचें।

Note: पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प और स्टेटस की जानकारी शैक्षणिक सत्र के अनुसार अलग हो सकती है।

Student Login(Click Here)
E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended Official Notification (PDF)(Click Here)
Official Website (Click Here)
(Latest Updates & Exam News)(Click Here)

Note: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन से ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों, जरूरी दस्तावेजों और निर्धारित तिथियों को अच्छी तरह समझ लें, ताकि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended FAQs

E-Kalyan Scholarship 2025-26 और 2026-27 क्या है?

ई-कल्याण पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति झारखंड के पात्र विद्यार्थियों के लिए एक छात्रवृत्ति योजना है, जो मैट्रिक के बाद की पढ़ाई से संबंधित है।

E-Kalyan Scholarship 2025-26 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सत्र 2025-26 के लिए आवेदन की अवधि 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

E-Kalyan Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन की तिथि क्या है?

नोटिस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक संस्थानों के ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण हेतु 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि दी गई है।

E-Kalyan Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

झारखंड के पात्र ST, SC और OBC वर्ग के विद्यार्थी निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

दोस्तों, मुझे पूरी उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना 2025-26 को लेकर आपके सारे डाउट्स क्लियर हो गए होंगे। अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें! इस जानकारी को अपने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप्स और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि कोई भी इस स्कॉलरशिप से वंचित न रहे।

1 thought on “E Kalyan Scholarship 2025-26 and 2026-27 Extended: डेट बढ़ी, छात्रों को बड़ी राहत! नया लास्ट डेट देखें”

Leave a Comment