Jharkhand SHPS Recruitment 2026: झारखंड में JSHPS की 637 पदों पर भर्ती, ₹1 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Jharkhand SHPS Recruitment 2026: दोस्तों! (JharGyaan.in) के एक और नए और महत्वपूर्ण भर्ती अपडेट में आपका स्वागत है। अगर आप झारखण्ड में एक अच्छी सरकारी नौकरी या संविदा आधारित बेहतरीन अवसर की तलाश में हैं, तो आज की यह जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। हाल ही में झारखण्ड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (उद्यान निदेशालय) ने झारखण्ड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रोमोशन सोसाइटी (JSHPS) के तहत बम्पर बहाली निकाली है। कुल 637 पदों पर वेकेंसी जारी की गई है, जिसमें प्रखण्ड से लेकर मुख्यालय स्तर तक के पद शामिल हैं।

इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के मन में कई सवाल होंगे, जैसे आवेदन कौन कर सकता है, शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए और फॉर्म कैसे भरना है। इस पोस्ट में JharGyaan की ओर से आपको भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आसान और स्पष्ट भाषा में बताई गई हैं, ताकि आवेदन करने से पहले आपको कहीं और भटकना न पड़े। तो आइए, एक-एक करके पूरी जानकारी समझते हैं।

Jharkhand SHPS Recruitment 2026 – Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नामकृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (उद्यान निदेशालय), झारखंड सरकार
संस्था का नामझारखंड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रोमोशन सोसाइटी (JSHPS)
विज्ञापन संख्या01/2026
कुल रिक्तियां637 पद
नौकरी का प्रकारसंविदा आधारित (Contractual)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (इसके बाद हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य)
आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.jharkhand.gov.in

Jharkhand SHPS Recruitment 2026: पदों के अनुसार कितनी रिक्तियां हैं?

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें प्रखण्ड (Block), जिला (District) और राज्य (State/HQ) स्तर पर अलग-अलग पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। कुल 637 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।

स्तर (Level)पद का नाम (Post Name)कुल पद
मुख्यालय स्तर (HQ Level)Deputy Director – Operation01
मुख्यालय स्तरDeputy Director – Program01
मुख्यालय स्तरDeputy Director – Finance01
मुख्यालय स्तरState Program Manager02
मुख्यालय स्तरState Technical Horticulture Officer01
मुख्यालय स्तरState Manager – Finance & Admin01
मुख्यालय स्तरMIS State Officer01
मुख्यालय स्तरDocumentation-cum-Knowledge Management Officer01
मुख्यालय स्तरAccountant02
मुख्यालय स्तरAssistant-cum-Data Entry Operator02
जिला स्तर (District Level)District Program Manager24
जिला स्तरThematic Expert24
जिला स्तरAccountant24
जिला स्तरAssistant-cum-Data Entry Operator24
प्रखंड स्तर (Block Level)Block Program Manager264
प्रखंड स्तरAssistant-cum-Data Entry Operator264
कुल रिक्तियां (Total)16 प्रकार के पद637

Jharkhand SHPS Recruitment 2026: Important Dates

फॉर्म भरने से पहले उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी जानना बेहद जरूरी है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की गणना निर्धारित कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

महत्वपूर्ण कार्यक्रम (Events)निर्धारित तिथि (Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि04 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि04 दिसंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)
आयु सीमा एवं योग्यता की गणना की तिथि (Cut-off Date)04 दिसंबर 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि14 दिसंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

Jharkhand SHPS Recruitment 2026: Educational Qualification

पद का नाम (Post Name)शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) एवं अनुभव (Experience)
Deputy Director – Operation / ProgramICAR मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या Agriculture Marketing/Agribusiness में MBA। न्यूनतम 10 वर्ष का कार्यानुभव, जिसमें कम से कम 7 वर्ष का Supervisory/Managerial पद पर अनुभव होना चाहिए।
Deputy Director – FinanceICAI से Chartered Accountant (CA) या ICWAI से Cost Accountant अथवा Finance में MBA की डिग्री। न्यूनतम 10 वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक।
State Program Managerहॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर में Full-Time 2 Years Post Graduate Degree या Agriculture Marketing/Agribusiness में Full-Time 2 Years MBA। 5 से 7 वर्ष का अनुभव तथा जिला स्तर पर कार्य करने का पूर्व अनुभव अनिवार्य।
MIS State OfficerMCA / M.Sc. (IT) / B.Tech (CSE) की डिग्री और समान कार्यक्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव।
State Manager – Finance & AdminM.Com / CA (Inter) / MBA (Full-Time 2 Years) की डिग्री और फाइनेंस मैनेजमेंट, अकाउंटिंग एवं बजटिंग में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
State Technical Horticulture OfficerICAR मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर में Full-Time ग्रेजुएशन। संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
Documentation-cum-Knowledge Management Officerकिसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और डॉक्यूमेंटेशन एवं रिपोर्टिंग में 4 वर्ष का अनुभव।
Accountant (मुख्यालय स्तर)कॉमर्स, फाइनेंस एवं अकाउंटिंग में Full-Time ग्रेजुएशन (First Class/Division) और संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का कार्यानुभव।
District Program ManagerICAR मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर में Full-Time पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव तथा ब्लॉक स्तर पर कार्य का पूर्व अनुभव अनिवार्य।
Thematic ExpertICAR मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन। संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव। पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को प्राथमिकता।
Accountant (जिला स्तर)कॉमर्स, फाइनेंस एवं अकाउंटिंग में Full-Time पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (First Class/Division) और संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का कार्यानुभव।
Assistant-cum-Data Entry Operator (मुख्यालय/जिला स्तर)ADCA के साथ ग्रेजुएशन या Full-Time BCA/B.Sc. (IT) की डिग्री। समान कार्यक्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव।
Block Program ManagerICAR मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/एकेडमिक संस्थान से एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन। पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता।
Assistant-cum-Data Entry Operator (प्रखंड स्तर)ADCA के साथ ग्रेजुएशन या Full-Time BCA/B.Sc. (IT) की डिग्री। समान कार्यक्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव।

Jharkhand SHPS Recruitment 2026: Age Limit

इस बहाली में युवाओं से लेकर अनुभवी प्रोफेशनल्स तक के लिए अवसर हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (04.12.2026) के आधार पर न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा की गणना की जाएगी।

पद का नाम (Post Name)आयु सीमा (Age Range)
Deputy Director (सभी पद)35 से 50 वर्ष
State Program Manager / MIS State Officer30 से 45 वर्ष
State Manager – Finance & Admin25 से 40 वर्ष
State Technical Horticulture Officer30 से 40 वर्ष
Documentation Officer / Accountant (HQ)30 से 45 वर्ष
District Program Manager / Thematic Expert / Accountant (District)30 से 45 वर्ष
Assistant-cum-Data Entry Operator (सभी स्तर)25 से 35 वर्ष
Block Program Manager21 से 30 वर्ष

Jharkhand SHPS Recruitment 2026: Salary Details

स्तर (Level)पद का नाम (Post Name)प्रतिमाह वेतन (Salary)
HQ LevelDeputy Director (सभी पद)₹1,00,000/-
HQ LevelState Program Manager / State Manager Finance & Admin / MIS Officer₹60,000/-
HQ LevelState Technical Horticulture Officer / Documentation Officer₹40,000/-
HQ LevelAccountant (HQ)₹35,000/-
HQ LevelAssistant-cum-Data Entry Operator (HQ)₹25,000/-
District LevelDistrict Program Manager₹50,000/-
District LevelThematic Expert₹45,000/-
District LevelAccountant (District)₹30,000/-
District LevelAssistant-cum-Data Entry Operator (District)₹25,000/-
Block LevelBlock Program Manager₹35,000/-
Block LevelAssistant-cum-Data Entry Operator (Block)₹20,000/-

Jharkhand SHPS Recruitment 2026: Application Fee

उम्मीदवार की श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
अनारक्षित (UR), EWS, BC-I एवं BC-II₹500/-
झारखंड राज्य के SC / ST अभ्यर्थी₹300/-
झारखंड राज्य के 40% या अधिक निःशक्तता वाले दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थीपूरी छूट (Nil)

( Note: यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा और शुल्क भी अलग-अलग देना होगा )

Jharkhand SHPS Recruitment 2026: Selection Process

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है। अंतिम मेधा सूची (Merit List) निम्नलिखित आधार पर तैयार की जाएगी:

  • प्रारंभिक छंटनी (Initial Screening): आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पूरा करने वाले उम्मीदवारों की पदवार प्रारंभिक सूची तथा अस्वीकृत आवेदनों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  • परीक्षा / साक्षात्कार (Selection Process): उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा (Written Exam), साक्षात्कार (Interview) अथवा दोनों प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जा सकता है।
  • लिखित परीक्षा की स्थिति: यदि किसी पद के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या उस पद की कुल रिक्तियों के 15 गुना से अधिक होती है, तो चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार या दोनों आयोजित कराने पर विचार किया जा सकता है।
  • प्रतीक्षा सूची (Waiting List): अंतिम चयन के बाद रिक्त पदों की दोगुनी संख्या में श्रेणीवार प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। यह प्रतीक्षा सूची एक वर्ष तक वैध रहेगी।

Jharkhand SHPS Online Apply 2026: आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.jharkhand.gov.in/ खोलें। यहां आपको JSHPS Recruitment 2026 से संबंधित आवेदन का लिंक मिलेगा।
  2. भर्ती का लिंक खोलें और रजिस्ट्रेशन करें: वेबसाइट पर JSHPS Recruitment 2026 (विज्ञापन संख्या 01/2026) के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और अन्य जरूरी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें: अब आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें। इनमें हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) आदि शामिल हो सकते हैं।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें: अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। भुगतान करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि ट्रांजैक्शन सफल हो गया है। भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए शुल्क भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें।
  6. फॉर्म की जांच करके फाइनल सबमिट करें: आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें। किसी प्रकार की गलती होने पर उसे ठीक करें और इसके बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका Print Out जरूर निकाल लें।
  7. हार्ड कॉपी के साथ दस्तावेज संलग्न करें: ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट निकालने के बाद उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित (Self-attested) प्रतियां लगाएं। इसके साथ आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र भी संलग्न करें।
  8. दस्तावेजों की चेकलिस्ट तैयार करें: आवेदन के साथ जमा किए जाने वाले सभी दस्तावेजों की एक Check List बनाएं। चेकलिस्ट पर अपने हस्ताक्षर करें और उसे भी आवेदन के साथ संलग्न करना न भूलें।
  9. लिफाफे पर जरूरी जानकारी लिखें: सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से एक लिफाफे में रखें। लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या, आवेदित पद का नाम और पद का स्तर (मुख्यालय/जिला/प्रखंड) स्पष्ट रूप से लिखें, ताकि आवेदन की पहचान करने में परेशानी न हो।
  10. हार्ड कॉपी निर्धारित पते पर भेजें: अंत में, आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी और सभी जरूरी दस्तावेजों वाले लिफाफे को हाथों-हाथ अथवा निबंधित डाक (Registered Post) के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजें। ध्यान रखें कि हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2026, शाम 5:00 बजे है।
  11. इस पते पर भेजें: मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रोमोशन सोसाइटी, तृतीय तल, कृषि भवन, राँची (झारखण्ड), पिन कोड-834008।

Jharkhand SHPS Recruitment 2026: Required Documents

  • उम्मीदवार का हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (Profile Image)
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (Signature Image)
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
  • सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं (Graduation / Post Graduation / Computer) की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
  • कार्यानुभव से संबंधित आवश्यक दस्तावेज / प्रमाण-पत्र (Experience Certificate)
  • आरक्षण का लाभ लेने के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र (Caste Certificate)
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (PH Certificate)
  • झारखंड का स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र (Local Resident Certificate)
  • आवेदित पद की आवश्यकता के अनुसार अन्य जरूरी दस्तावेज और प्रमाण-पत्र

यह भी पढ़ें: RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे में 1215 पदों पर बम्पर भर्ती, यहाँ जानें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: 3548 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, पूरी जानकारी

Important Links

Jharkhand SHPS Recruitment 2026 Apply Online(New User Registration) । (Login)
Official Website (Click Here)
(Latest Updates & Exam News)(Click Here)

( Note: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि Jharkhand SHPS Recruitment 2026 से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन से ही ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन करने से पहले नोटिस में दिए गए सभी नियमों, शर्तों और निर्देशों को अच्छी तरह समझ लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके। )

Jharkhand SHPS Recruitment 2026 FAQs

Jharkhand SHPS Recruitment 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

इस भर्ती के तहत कुल 637 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद राज्य मुख्यालय, जिला और प्रखंड स्तर के लिए हैं।

Jharkhand SHPS Recruitment 2026 किस विभाग द्वारा निकाली गई है?

यह भर्ती झारखंड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रोमोशन सोसाइटी (Jharkhand State Horticulture Promotion Society – JSHPS) द्वारा निकाली गई है।

JSHPS Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 04 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

Jharkhand SHPS Recruitment 2026 की आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक है।

क्या JSHPS Recruitment 2026 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा?

नहीं, आवेदन पहले आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। इसके बाद भरे हुए आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी निर्धारित पते पर जमा करना अनिवार्य है।

आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?

हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।

Jharkhand SHPS Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, EWS, BC-I और BC-II श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। झारखंड के SC/ST उम्मीदवारों के लिए ₹300 और 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले झारखंड के PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है।

उम्मीद है कि Jharkhand SHPS Recruitment 2026 की इस पोस्ट में आपको भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सरल भाषा में मिल गई होगी। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और सभी जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें। अगर आपको आवेदन प्रक्रिया, योग्यता या भर्ती से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि आपको सही और उपयोगी जानकारी मिल सके। अपनी तैयारी जारी रखें और इस अवसर का लाभ उठाएं!

2 thoughts on “Jharkhand SHPS Recruitment 2026: झारखंड में JSHPS की 637 पदों पर भर्ती, ₹1 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया”

Leave a Comment